Advertising

“प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के सशक्तिकरण की पहल”जानें किन लोगों को मिलेगा PM विश्वकर्मा योजना का लाभ……….

Advertising
Advertising

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अपने 2023-24 के भाषण के समय की थी ,16 अगस्त 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी गयी है|17 सितंबर 2023 को इस योजना को पूरे भारत में लागू कर दी जाएगी। भारत सरकार द्वारा इस योजना में 13000 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है। सभी पात्र कारीगरों और शिल्पकारों की सहायता करके उन के कारोबारी में बढ़ोत्तरी कराना है युवाओं व देश के स्वरोजगारियों आदि को सीधे लाभ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करने के लिए आपको कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। इस योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को वित्तीय सहायता और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना है। यहाँ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का विवरण दिया गया है

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में सभी वर्गों के लोग आवेदन कर सकती है
  • इस योजना का बजट 13000 करोड रुपए रखा गया है और इसमें करोड़ों लोगों को फायदा दिया जाएगा
  • जितने भी लोग पीएम विश्वकर्म योजना में ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे उन्हें एक विशेष तरह का Card दिया जाएगा पहचान के लिए
  • जब आप लोगों को ट्रेनिंग कम्पलीट हो जाएगा तो सरकार द्वारा आप ₹3 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं बिजनेस खोलने के लिए
  • बढ़ई (सुतार)
  • नाव निर्माता
  • शस्त्र निर्माता (कवच बनाने वाला)
  • लोहार
  • हथौड़ा और टूल किट निर्माता
  • ताला बनाने वाला
  • सुनार
  • कुम्हार
  • मूर्तिकार (पत्थर तराशने वाला), पत्थर तोड़ने वाला
  • मोची (चर्मकार)/जूता कारीगर
  • राजमिस्त्री
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता/कॉयर बुनकर
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता (पारंपरिक)
  • नाई
  • माला निर्माता (मालाकार)
  • धोबी
  • दर्जी
  • मछली पकड़ने का जाल निर्माता
  • पहले, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, “पंजीकरण” या “ऑनलाइन आवेदन” के लिंक पर क्लिक करें।

दिए गए फॉर्म में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, और अन्य विवरण भरें।

  • यदि कोई दस्तावेज़ आवश्यक है (जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण, आदि), तो उन्हें अपलोड करें।
  • सभी जानकारी को ठीक से भरने के बाद, फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद, आपको एक पंजीकरण संख्या मिलेगी। इस संख्या को सुरक्षित रखें।
  • आप अपनी पंजीकरण स्थिति की जांच करने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।
    1. कौन-कौन इस योजना के लिए पात्र हैं?

    इस योजना के लिए वही लोग पात्र हैं जो पारंपरिक कौशल या शिल्प कार्य में लगे हुए हैं, जैसे बढ़ई, लोहार, दर्जी, सुनार, कुम्हार, राजमिस्त्री आदि। भारतीय नागरिकता और न्यूनतम आयु सीमा (आमतौर पर 18 वर्ष) अनिवार्य है।

    2. इस योजना के तहत कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?
    • इस योजना के तहत शिल्पकारों को निम्नलिखित लाभ दिए जाते हैं:
    • व्यवसाय के लिए प्रारंभिक ऋण
    • कौशल उन्नयन और प्रशिक्षण कार्यक्रम
    • विपणन सहायता और डिजिटल कौशल विकास
    • टूल किट सहायता
    • ऋण में ब्याज सब्सिडी
    3.योजना में मिलने वाले ऋण की सीमा कितनी है?

    योजना के तहत लाभार्थियों को प्रारंभिक रूप में ₹1 लाख तक का ऋण मिलता है। इसके बाद व्यवसाय के उन्नयन के लिए अतिरिक्त ₹2 लाख तक का ऋण दिया जा सकता है।

    4. योजना के तहत सब्सिडी का प्रावधान क्या है?

    योजना के तहत दी जाने वाली ब्याज दर पर सरकार सब्सिडी प्रदान करती है, जिससे ऋण का पुनर्भुगतान आसान हो जाता है।

    5.योजना से संबंधित सहायता और जानकारी कहां से प्राप्त करें?

    अधिक जानकारी के लिए आप पीएम विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट, नजदीकी CSC केंद्र, या सरकारी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *