घर बैठे राशन कार्ड डाउनलोड करे ( in Easy Step)

अगर आपका राशन कार्ड आपसे गलती से खो गया है या फट गया है और आपको राशन कार्ड कही लग रहा है, तो इसके लिए आप क्या करेंगे सोचिये सोचिये, नहीं पता आपको, चलिए हम आपको बताते है अब आप घर बैठे ही अपना राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जी हां साथ ही आपको राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए अपना राशन नंबर भी याद रखने की आवश्यकता नहीं है
आप अपने राज्य और जिले के नाम पर अपना राशन कार्ड आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है ।

इसके अलावा सरकार द्वारा दिया जाने वाला मुफ्त राशन योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी राशन कार्ड की आवश्कता होती है और फिर आपको महीने में एक बार राशन कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ता वो भी खाद्य सामग्री के लिए , इस राशन कार्ड से आप आपके परिवार के लिए भोजन की आवश्कता को पूरा सकते है

राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे :

  • स्टेप 1: आप अपने मोबाइल के क्रोम ब्राउजर में nfsa.gov.in वेबसाइट को ओपन करे। इस वेबसाइट में आपको राशन कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त होगी।
  • स्टेप 2: nfsa.gov.in वेबसाइट को ओपन होने के बाद आपको TOP पर Ration Cards नाम का ऑप्शन दिखाई देगा , उस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको 2 ऑप्शन ओपन होंगे, आपको Ration Card Details on State Portals पर क्लिक करे
  • स्टेप 3. अब आपके सामने भारत के सभी राज्यों के नाम आयेगे । अब आप जिस राज्य का नाम पर क्लिक करे।
  • स्टेप 4.अपना राज्य चुनने के बाद नया पेज ओपन होगा , इसमें आप आपके जिला का चयन करे ,और Captcha Add करे , और जिला नाम चयन के बाद अपना स्थानीय निकाय चुने
  • स्टेप 5: आपके जिले के ब्लॉक के नाम पर क्लिक करे । और captcha Add करे , आपके सामने ब्लॉक की लिस्ट ओपन होगी।
  • स्टेप 5: अब आपके सामने गाँव में जितने भी राशन कार्ड होंगे। वह लिस्ट ओपन होगी। और आपको राशन कार्ड का नंबर और नाम भी दिखाई देगा । आप लिस्ट ओपन कर देख सकते है तथा प्रिंट भी कर सकते है

FAQ’S

1.मेरा राशन कार्ड खो गया है। मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आपका राशन कार्ड खो गया है, तो आपको तुरंत अपने क्षेत्र के संबंधित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सूचित करना चाहिए और नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

2.राशन कार्ड खोने पर FIR दर्ज करने की आवश्यकता है?

हां, राशन कार्ड खोने की स्थिति में पुलिस थाने में FIR दर्ज करना आवश्यक है। यह प्रक्रिया आपके नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आवश्यक हो सकती है।

3.राशन कार्ड खोने पर नया कार्ड कैसे प्राप्त करें?

राशन कार्ड खोने पर नया कार्ड प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:पुलिस शिकायत: सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाने में जाकर FIR दर्ज करें।आवेदन पत्र भरें: अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाएं और नए राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें। आप स्थानीय राशन कार्यालय से भी यह फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।दस्तावेज संलग्न करें: आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें, जैसे कि FIR की कॉपी, पुराने राशन कार्ड की कॉपी (यदि उपलब्ध हो), पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आदि।फार्म जमा करें: पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र और संलग्न दस्तावेज संबंधित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जमा करें।प्राप्ति रसीद लें: आवेदन जमा करने के बाद एक प्राप्ति रसीद प्राप्त करें।

4. क्या मुझे आवेदन शुल्क देना होगा?

कुछ राज्यों में नया राशन कार्ड जारी करने के लिए नाममात्र का आवेदन शुल्क लिया जा सकता है। शुल्क की जानकारी के लिए अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संपर्क करें।

5.क्या मैं ऑनलाइन भी आवेदन कर सकता हूँ?

जी हां, कई राज्यों में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पालन करें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *