
स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या में लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही सिम कार्ड की बिक्री में भी लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। आजकल अधिकतर लोगों के पास दो से ज्यादा सिम कार्ड्स का यूज़ करते हैं। इसके चलते सिम कार्ड से जुड़े स्कैम और फ्रॉड की संख्या भी बढ़ी है। अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं तो आप भारत सरकार के संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल पर जा सकते हैं। और अपने आधार से लिक सिम कार्ड के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
कैसे जानें आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं?
भारत में, टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने इस जानकारी को प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है जिसे TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection) पोर्टल कहा जाता है। इस पोर्टल का उपयोग करके आप यह जान सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं।
Step by Step यहाँ मिलेगी पूरी जानकारी
Step 1 :- आपको अपने कंप्यूटर में ऑफिशियल वेबसाइट sancharsaathi.gov.in पर जाएँ।

Step 2: Snachar Saathi का पोर्टल खुल जायेगा। इसके बाद Citizen Centric Services के सेक्शन में Know your Mobile Connections के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 3 : Know your Mobile Connections को क्लिक करने पर न्यू पेज ओपन होगा |

Step 4 : पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP (One-Time Password) प्राप्त करें।
Step 5 : OTP दर्ज करके लॉगिन करें
Step 6 : लॉगिन करने के बाद, आपके नाम पर पंजीकृत सभी मोबाइल नंबरों की सूची दिखाई देगी

Step 7 : यदि सूची में कोई अनधिकृत या संदिग्ध नंबर दिखाई दे, तो आप उसे पोर्टल पर रिपोर्ट कर सकते हैं।
| फर्जी मोबाइल नंबर बंद करवाना एक महत्वपूर्ण कदम है जो आपकी सुरक्षा और निजता की रक्षा करता है। TAFCOP पोर्टल और अपने टेलीकॉम सेवा प्रदाता की सहायता से आप आसानी से फर्जी नंबरों की पहचान और रिपोर्ट कर सकते हैं। यदि आवश्यक हो, तो कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करना भी एक प्रभावी उपाय है। |
दी गई लिस्ट में मोबाइल नंबर के सामने Not My Number, Not Required , Required जैसे ऑप्शन दिए गए है
Step 1: Not My Number :- आपके नाम पर रजिस्टर्ड किसी मोबाइल नंबर के बारे में आपको जानकारी नहीं है, यानी कि वह आपकी बिना परमिशन से रजिस्टर्ड हुआ है, तो उस नंबर को बंद करवाने के लिए “Not My Number” पर क्लिक करे

Step 2 : Not Required: यदि आपके पास कोई ऐसा पुराना मोबाइल नंबर है जिसे आप USE नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है, तो उस नंबर को बंद करवाने के लिए “Not Required” पर क्लिक करे

Step 3: अपनी आवश्यकता के अनुसार सही विकल्प चुनने के बाद, नीचे दिए गए Report बटन पर क्लिक करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) :
1. TAFCOP पोर्टल क्या है?
TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection) एक ऑनलाइन पोर्टल है जो उपयोगकर्ताओं को यह जानने में मदद करता है कि उनके नाम पर कितने मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं और फर्जी नंबरों की रिपोर्ट कैसे की जा सकती है।
2. अपने नाम पर पंजीकृत सभी मोबाइल नंबर कैसे देख सकता हूँ?
TAFCOP पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद, आपको अपने नाम पर पंजीकृत सभी मोबाइल नंबरों की सूची दिखाई देगी
3. अगर मेरे नाम पर फर्जी मोबाइल नंबर पंजीकृत है तो मुझे क्या करना चाहिए?
TAFCOP पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद, जिन नंबरों को आप पहचानते नहीं हैं, उन्हें चयनित करें और ‘This is not my number’ या इसी प्रकार का विकल्प चुनकर रिपोर्ट करें।
4. TAFCOP पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति कैसे देख सकता हूँ?
लॉगिन करने के बाद, आपको पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट की स्थिति देखने का विकल्प मिलेगा। आप इसे समय-समय पर जांच सकते हैं।
5. क्या TAFCOP पोर्टल का उपयोग करके मैं अपने मोबाइल नंबर को बंद कर सकता हूँ?
नहीं, TAFCOP पोर्टल का उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना और फर्जी नंबरों की रिपोर्ट करना है। मोबाइल नंबर को बंद करने के लिए आपको अपने टेलीकॉम सेवा प्रदाता से संपर्क करना होगा।



