
आज हम बात करने वाले है India Post Mobile Banking की सुविधा कैसे ले, जैसे जैसे समय बदल रहा वैसे ही लोग इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल जमकर रहे है, इसी को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट बैंकिंग के लिए कई सारे ऐप लॉन्च किए जा रहे हैं। देश के कई बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर लाभ उठाने के लिए कई सारे एप लॉन्च कर दिए है इसमें से एक India Post Mobile Banking भी है। और बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों को भी इंटरनेट बैंकिंग का लाभ मिल सके और आसानी से पैसे दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए पोस्ट ऑफिस तक आने ना पड़े।
अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाएं और इंटरनेट बैंकिंग आवेदन फॉर्म प्राप्त कर फॉर्म भरे। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। इसमें आपका खाता संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि अनिवार्य है। और मोबाइल बैंकिंग को एक्टिवेट करने की प्रकिया हम आपको बताते है वो भी Step 2 Step
Step 1:सबसे पहले आप आपके मोबाइल पर प्ले स्टोर ओपन करो और India Post Mobile Banking को Install करे।

Step2: Install करने के बाद लॉगिन पेज ओपन हो जायेग। आप इसमें नाम, User Name ,Mpin Add करे तथा आप नीचे देख रहे Activate Mobile Banking के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 3: अब आप Username, अपनी Date of Birth, Mobile Number और CIF ID को डालकर Activate के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 4: अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा । OTP Number की फिल कर Activate के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- Step 5: OTP Number फिल करने के बाद आपके सामने नया पेज आयेगा , अपनी इच्छा अनुसार कोई डिजिट का MPIN पासवर्ड बनाये तथा Confirm MPIN डालकर Submit पर क्लिक करें

- Step 6:ब आपको You have been activated successfully का मैसेज दिखाई देगा। इसका मतलब आपका मोबाइल बैंकिंग सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो चुका है। आप फिर से ऐप्लिकेशन का लाभ ले सकते है

इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’S)
1. इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग क्या है?
इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) द्वारा प्रदान की गई एक सेवा है, जो ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन के माध्यम से विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने की सुविधा देती है।
2. अपने खाते का बैलेंस कैसे चेक कर सकता हूँ?
ऐप में लॉग इन करें और ‘बैलेंस इन्क्वायरी’ विकल्प पर क्लिक करें। आप अपने खाते का बैलेंस तुरंत देख सकते हैं।
3.अगर मैं अपना MPIN भूल जाऊँ तो क्या करूँ?
ऐप में ‘फॉरगॉट MPIN’ विकल्प पर क्लिक करें और निर्देशों का पालन करें। आप ओटीपी के माध्यम से अपना MPIN रीसेट कर सकते हैं।
4. क्या मोबाइल बैंकिंग सुरक्षित है?
हाँ, इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स का उपयोग करती है, जिसमें एन्क्रिप्शन, ओटीपी सत्यापन और MPIN जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, जिससे आपकी जानकारी और लेन-देन सुरक्षित रहते हैं।
5.अगर ऐप काम नहीं कर रहा है तो क्या करें?
ऐप को बंद करें और पुनः खोलें। यदि समस्या बनी रहती है, तो ऐप को अपडेट करें या ग्राहक सेवा से संपर्क करें।
6. ग्राहक सेवा से कैसे संपर्क करें?
आप 155299 पर कॉल कर सकते हैं या IPPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संपर्क विवरण प्राप्त कर सकते हैं।



