
आयुष्मान भारत योजना ,भारत में चल रही है इस योजना में हर एक गरीब परिवार को स्वास्थ्य रखने में मदद कर रही है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत अब आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ अब आसान है। अब आपको लाइन में लगने की जरुरत नहीं है अब आप अपने मोबाइल के द्वारा घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।
इस योजना से कि सरकार ने लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया है तथा योजना की शुरुआत की थी। इस लेख में हम आयुष्मान कार्ड बनाने के नए तरीकों के बारे में जानेंगे, जहां आप अपने घर से ही अपना कार्ड स्वयं बना सकते हैं। जानिये STEP BY STEP

STEP 1:Google Play Store या Apple App Store से “Ayushman Bharat Yojana” ऐप Install करें। यहाँ लिंक पर क्लिक करें https://beneficiary.nha.gov.in, उसके बाद आयुष्मान ऐप में लॉगिन पर जाए Beficiary विकल्प चुनें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी (OTP) डालकर लॉगिन करें.

STEP 2 : उसके बाद एप में जो जानकारी मांगी जा रही है उसको भरना होगा और राशन कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा. उसके बाद इसमें दिखेगा कि जिन सदस्यों का नाम हरा (Green) रंग में होगा उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है और जिन सदस्यों का नाम नारंगी रंग में होगा उनका कार्ड नहीं बना है. उनके नाम के सामने Do e- KYC विकल्प प्रदर्शित होगा. इस विकल्प का चयन करना होगा |

STEP 3: इसके बाद (authentication) सत्यापन के लिए 4 विकल्प आपके सामने प्रदर्शित करने होंगे. जिसमे Aadhar OTP, Finger Prints, Iris Scan, Face auth ये सभी ऑप्शन को सबमिट करना होग। यदि आधार कार्ड मोबाइल नंबर से Link है तो Adhar OTP का चयन करें, और अगर लिंक नहीं होने पर Face auth. विकल्प को चुने, Aadhaar authentication के बाद फोटो कैप्चर पर क्लिक करे, जिसमे जिनका कार्ड बनाना है उसका फोटो खींचकर अपलोड करना होग। इसके बाद अपना पता (Address) और मोबाईल नंबर जानकारी डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करे।
STEP 4: अब आपकी e- KYC पूरी हो गई है. जिसके बाद आपकी पात्रता की जांच की जायेगी, ये KYC ऑटो अप्रूवल हो जायेगा , अगर ऑटो अप्रूवल नहीं होगा तो 5 से 7 दिन तक इंतजार करें उसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है
आयुष्मान कार्ड घर बैठे कैसे बनाएं – FAQ’s
1. क्या आयुष्मान कार्ड को पूरी तरह से ऐप के माध्यम से बनवाया जा सकता है?
नहीं, आयुष्मान कार्ड को पूरी तरह से ऐप के माध्यम से बनवाया नहीं जा सकता। आप केवल पात्रता की जांच ऐप से कर सकते हैं। कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको निकटतम CSC पर जाना होगा।
2.क्या आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का कोई शुल्क है?
नहीं, आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने और कार्ड प्राप्त करने का कोई शुल्क नहीं है।
3.ऐप के माध्यम से पात्रता कैसे जांचें?
ऐप में लॉगिन करें, “Am I Eligible” पर क्लिक करें, अपना राज्य चुनें, और फिर नाम, राशन कार्ड नंबर, या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4.पात्रता की पुष्टि होने के बाद क्या करें?
यदि आप पात्र हैं, तो निकटतम CSC (Common Service Center) पर जाएं और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।
5.CSC (Common Service Center) क्या है?
CSC एक सरकारी अधिकृत केंद्र है जहाँ विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है, जिसमें आयुष्मान कार्ड बनवाना भी शामिल है


