सभी युवाओं को मिल रहा ट्रेनिंग के साथ साथ पैसे कमाने का अवसर

मध्यप्रदेश सरकार: युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्रदान करने के लिए एक ऐसी योजना निकाली है जो बेरोजगारी को दूर कर सके और मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना के फलस्वरूप युवाओं के खातों में हर महीने आ रहे ₹8,000 से ₹10,000 रुपये |

मध्यप्रदेश सरकार की “सिखो और कमाओ योजना” का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह योजना खास तौर पर राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए शुरू की गई है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार इस योजना में हर साल लाखों युवाओं को ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं सम्बंधित संस्थानों में रोजगार भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही युवा अपना कारोबार भी शुरू कर लाखों रुपए कमा सकते हैं।

  • जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो |
  • जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हों |
  • जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो।

योजना के तहत आईटी और सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंस और अकाउंटिंग, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म, स्वास्थ्य और देखभाल, ग्राफिक डिजाइन और मल्टीमीडिया, फैशन डिजाइन और टेलरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, और उद्यमिता जैसे विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं।

  • सर्वप्रथम पोर्टल पर अभ्यर्थी पंजीयन पर क्लिक करें।
  • आवश्यक निर्देश एवं पात्रता से संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें ।
  • यदि आप पात्र अभ्यर्थी हैं तो अपनी समग्र आईडी दर्ज करें।
  • समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नं. पर भेजे गये OTP से मोबाइल नं. सत्यापित करें ।
  • आपकी समग्र से जानकारी स्वतः ही प्रदर्शित की जाएगी आपके द्वारा एप्लीकेशन सबमिट किये जाने पर आपको SMS के माध्यम से यूजरनेम एवं पासवर्ड प्राप्त होगा, एवं आपको स्वतः ही लॉगइन करवाया जायेगा ।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें एवं सम्बंधित दस्तावेजों को संलग्न करें।
  • आपको शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कोर्स प्रदर्शित होंगे उनमे से आप किसी भी कोर्स को चुन सकते हैं।
  • अभ्यर्थी अपने ट्रेनिंग करने के स्थान को चुन सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’S):

1. प्रशिक्षण कहां दिया जाएगा?

शिक्षण विभिन्न मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों, कंपनियों और संगठनों में दिया जाएगा। प्रशिक्षण का स्थान और विवरण आपको चयनित होने के बाद सूचित किया जाएगा।

2. अगर मुझे किसी सहायता की आवश्यकता हो तो मैं कहां संपर्क कर सकता हूं?

आप योजना की हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होती है।

3. प्रशिक्षण की अवधि क्या होती है?

प्रशिक्षण की अवधि कोर्स के अनुसार भिन्न होती है। सामान्यतः यह 3 महीने से 1 वर्ष तक हो सकती है।

4. क्या योजना के अंतर्गत नौकरी की गारंटी है?

योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाना है। हालांकि, नौकरी की गारंटी नहीं होती है, लेकिन योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

5.क्या योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?

हां, प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि उम्मीदवार अपने खर्चों को आसानी से उठा सकें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *